{"_id":"6730579c702e74555f06f39e","slug":"video-bhatharagaugdhha-ma-aathhanaka-outhayagaka-kashhatara-ma-ghana-sabha-jata-fakatara-ma-lga-bhashhanae-aaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में घनी सुबह जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में घनी सुबह जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में रविवार की घनी सुबह एक जूता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग में फैक्ट्री में रखा कच्चा व तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो। साथ ही मशीन भी जल गई।
सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिली तो दस्ता आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा। आज सुबह 5 बजे लगी बताई गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग बुझाने में जुटे रहे। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया।
फायर ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली तो कर्मचारी आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। आग में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग पार्ट बी में 2485- 2486 नम्बर फैक्ट्री में लगी है। कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।