फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Surveillance stepped up in hospitals following the threat of swine flu.

Sultanpur News: स्वाइन फ्लू की आहट के बाद अस्पतालों में बढ़ी निगरानी

Tue, 08 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Surveillance stepped up in hospitals following the threat of swine flu.
सुल्तानपुर। जिले में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता अब अस्पतालों में दिखाई देने लगी है। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक बुखार पीड़ितों की जांच कराई जा रही है। संदिग्ध मरीजों के लिए जिले भर में 127 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी जिले के अस्पतालों में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2304 नए मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार पीड़ितों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग के आईसीसीयू को स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें 10 बेड के साथ वेंटिलेटर की सुविधा है। चिकित्सकों को लंबे समय से बुखार आने वाले मरीजों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
लखनऊ में चल रहा मरीज का इलाज
बल्दीराय क्षेत्र के हलियापुर पिपरी निवासी सत्यभामा सिंह को लंबे समय से बुखार आ रहा था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद रविवार को उनके घर व आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उधर, अयोध्या के निजी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उनकी हालत में सुधार है।



-------------
15 सीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित
सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि जिले की सभी 15 सीएचसी में पांच-पांच और 46 पीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। 100 शय्या संयुक्त अस्पताल विरसिंहपुर में भी 10 बेड का वार्ड आरक्षित है। स्वास्थ्य टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। बुखार, खांसी और गले में खराश वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed