{"_id":"6703ecc4f33cd4fc9f0cdf2b","slug":"video-saltanapara-ma-thasata-l-gaya-brata-brata-na-kara-tha-hataya-cakabja-sa-brata-ma-maca-haugdhakapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में दोस्त ले गया बरात, बराती ने कर दी हत्या, चाकूबाजी से बरात में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में दोस्त ले गया बरात, बराती ने कर दी हत्या, चाकूबाजी से बरात में मचा हड़कंप
सुल्तानपुर के लंभुआ में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लोटिया गांव में द्वारपूजा के दौरान दोस्त के साथ गए एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। गम्भीर रूप से जख्मी युवक को बचाने आये उसके दोस्त पर भी चाकू से वार किया गया है। चाकूबाजी की वारदात के बाद बरात में भगदड़ मच गई। रात में ही काफी संख्या में बराती भाग निकले। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
समीप के पांडेयपुर गौतमपुर निवासी सत्यम यादव के मुताबिक उसका भाई उत्तम यादव (21) व शाहगढ़ कुटिया निवासी अमरदीप सोनकर आपस मे दोस्त हैं। रविवार को अमरदीप व उत्तम दोनों लोटिया (बगिया) गांव में राजेन्द्र सोनकर की बहन मोनी सोनकर की शादी में पहुँचे थे। मोनी की शादी जिले के मोतिगरपुर कोतवाली के दियरा बाजार निवासी राम सम्हारे सोनकर के बेटे अन्न बहादुर 'निन्टू' से तय थी।
तहरीर के मुताबिक रात करीब 11 बजे शाहगढ़ निवासी गोविन्द सोनकर ने चाकू से उत्तम का गला काट दिया। बचाने दौड़े दोस्त अमरदीप की पीठ में भी चाकू घोंप दिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए उत्तम यादव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत देखकर उसे सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में उत्तम को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पर, रास्ते मे ही उत्तम ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद तमाम बाराती व रिश्तेदार रात में ही भाग निकले। जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान व प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्रा भी पहुंच गए। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।