{"_id":"6af2a8bd6c7c8a07710129df","slug":"truck-hits-trolley-full-of-laborers-on-purvanchal-expressway-one-dead-16-injured-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मजदूरों से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मजदूरों से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, 16 घायल
Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
सार
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छह की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल मजदूर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी के पास हुआ। बताया गया कि यहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 118.8 पर बिहार के सहरसा जिले के मजदूर एक ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार मजदूर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

छह की हालत नाजुक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार पहुंचाया। वहां डॉ. जाहिर खान की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद, 16 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। इनमें से छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।