{"_id":"6aa55a90e6ec83e71e03210d","slug":"video-saltanapara-ma-tha-cara-garafatara-cara-ka-41-tana-saraya-bramatha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में दो चोर गिरफ्तार, चोरी की 41 टन सरिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में दो चोर गिरफ्तार, चोरी की 41 टन सरिया बरामद
सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र से करीब 41 टन सरिया चोरी करके लखनऊ भेजकर बेचने के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने शनिवार को ऐनपुर नहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की सरिया लदा ट्रक और घटना में प्रयुक्त ट्रेलर बरामद किया। बरामद सरिया की कीमत करीब 19 से 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर निवासी निमेंद्र गोयल ने कूरेभार थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके मामा की फर्म एस. ट्रेडर्स के माध्यम से सरिया लखनऊ भेजी गई थी। निर्धारित स्थान पर सरिया नहीं पहुंची। छानबीन में पता चला कि कूरेभार में सरिया चोरी कर बेच दी गई है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
शनिवार को पुलिस टीम ने ऐनपुर नहर के पास से अभय मिश्र निवासी सराय कल्याण, कादीपुर और चंदन गौतम निवासी सोनावां, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर ट्रक से करीब 41 टन सरिया मिल गई। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त ट्रेलर भी पुलिस को मिल गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।