{"_id":"6aa59d79c45ae234ce0242d7","slug":"body-of-young-man-reaches-home-from-abu-dhabi-after-17-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164823-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अबू धाबी से 17 दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अबू धाबी से 17 दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव
Sun, 13 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार। दुबौलिया निवासी सत्यदेव तिवारी (23) का शव विदेश से 17 दिन बाद शनिवार को पैतृक गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल दुखद हो गया। दोपहर बाद शव का अंंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के मुताबिक 25 सितंबर 2025 को सत्यदेव रोजगार के लिए अबू धाबी गए थे। वह प्लंबर का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, 27 अगस्त को कंपनी के इंचार्ज ने फोन पर सत्यदेव के निधन की सूचना दी थी। परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सत्यदेव के शव को सुरक्षित घर लाने की थी। मृतक के चचेरे भाई आनंद तिवारी ने कादीपुर नगर पंचायत के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी समाजसेवी अब्दुल हक से संपर्क किया था। शव को भारत लाने के लिए सांसद संजय सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी प्रयास किया। सत्यदेव का शव शनिवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर बाद कुड़वार घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। (संवाद)