फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sultanpur police farud

Sultanpur News: चोरी की 20 लाख की सरिया व ट्रक के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
sultanpur police farud
कूरेभार। असम से लखनऊ जा रहे ट्रक से 20 लाख रुपये कीमत की 372 क्विंटल सरिया चोरी कर बेचने के मामले का कूरेभार पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सरिया लदा ट्रक व ट्रेलर मिला है।
विज्ञापन


शहर के पल्टनबाजार निवासी निमेंद्र गोयल के मुताबिक उनके मामा अमित कुमार सिंघानिया का ट्रक आसाम से सरिया लादकर लखनऊ जा रहा था। तय समय पर ट्रक लखनऊ नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई थी। जांच में पता चला था कि ट्रक चालक व खलासी ने कूरेभार में सरिया चोरी कर बेच दिया। दोनों ट्रक लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने ऐनपुर नहर के पास से कादीपुर के सराय कल्याण निवासी अभय मिश्र और चांदा के सोनावा निवासी चंदन गौतम (खलासी) को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर 372 क्विंटल सरिया लदा ट्रक और ट्रेलर पुलिस को मिल गया। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक चांदा के सोनावा निवासी जयदीप यादव व उसके रिश्तेदार विनोबापुरी निवासी सौरभ की तलाश थी। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed