Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Congress holds protest in Jagraon; demands Harpal Cheema's dismissal and arrest in the Gulzar Singh case.
{"_id":"6aa505594b9bccd85307fdea","slug":"video-congress-holds-protest-in-jagraon-demands-harpal-cheemas-dismissal-and-arrest-in-the-gulzar-singh-case-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में कांग्रेस का प्रदर्शन, गुलजार सिंह मामले में हरपाल चीमा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में कांग्रेस का प्रदर्शन, गुलजार सिंह मामले में हरपाल चीमा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग
दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की कथित प्रताड़ना और आत्महत्या के मामले को लेकर जगराओं जिला कांग्रेस ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बस स्टैंड चौक में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में बढ़ रहे नशे के मुद्दे को लेकर भी आप सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार दावा कर रही है कि पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे को खत्म कर दिया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार के दावों पर सबसे बड़ा सवाल उस समय खड़ा होता है, जब आम आदमी पार्टी का अपना ही पार्षद पुलिस की मौजूदगी में यह बात कहता है कि उनका धुम्मन मोहल्ला महीना पहले गांधी नगर मोहल्ले की तरह नशे के कारोबार के लिए बदनाम था और वहां नशे का कारोबार चल रहा था।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने हक की आवाज उठाने वाले हर वर्ग को कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले किसानों को पीटा गया, फिर बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगा, इसके बाद सफाई सेवकों और रोडवेज कर्मचारियों ने अपने हक मांगे तो उनके साथ भी कथित तौर पर सख्ती की गई और अब शिक्षक भी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।