फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Twin baby girls born in a 102 ambulance.

Sultanpur News: 102 एंबुलेंस में हुआ जुड़वां बच्चियों का जन्म

Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Twin baby girls born in a 102 ambulance.
अखंडनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले जाते समय 102 एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। धर्मापुर गांव निवासी तिलकधारी की गर्भवती पुत्री रानी को शनिवार सुबह आठ बजे अस्पताल ले जाया जा रहा था। रानी को रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। इसके बाद एंबुलेंस में प्रसव कराना पड़ा।
विज्ञापन

एंबुलेंस के एमटी दुर्गेश कुमार के मार्गदर्शन में आशा आरती पांडेय ने सुरक्षित प्रसव कराया। जन्म के बाद मां और बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर लाया गया। वहां एएनएम सोनाली ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं। परिवार में जुड़वां बच्चियों के स्वस्थ जन्म से खुशी का माहौल है। रानी का पहले से रौनक नाम का एक दो वर्षीय पुत्र भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed