Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ
{"_id":"6ab2be5ff43884fc210ec096","slug":"video-rinae-ka-bthal-rashavata-ka-maga-falda-afasara-anaraga-saha-oura-faratha-garada-karama-raiisa-ka-lkara-satha-gaii-sabaaii-tama-10-ghata-pachhatachha-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ
1.15 लाख रुपये के मत्स्य पालन ऋण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगना ग्रामीण बैंक के फील्ड अफसर को भारी पड़ गया। शिकायत पर लखनऊ से पहुंची सीबीआई टीम ने मंगलवार दोपहर बेलवारे शाखा में पांच हजार रुपये लेते फील्ड अफसर अनुराग सिंह को रंगेहाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया। देर शाम तक अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ऋण से जुड़ी पत्रावली खंगाली जाती रही।
मामले में सीबीआई की टीम फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को साथ लेकर गई। दोनों से सीबीआई की टीम ने करीब 10 घंटे पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले।
भरथुआ निवासी गौरव सिंह ने मत्स्य पालन योजना के तहत 1.15 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के एवज में फील्ड अफसर अनुराग सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। गौरव के अनुसार, वह पहले पांच हजार रुपये दे चुके थे, लेकिन इसके बाद भी उनकी ऋण फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। परेशान होकर उन्होंने सीबीआई से शिकायत की।
मंगलवार को टीम के सदस्य बैंक शाखा पहुंचे। पीड़ित ने जैसे ही फील्ड अफसर को पांच हजार रुपये दिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के तुरंत बाद बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया गया और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी पर ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक जायसवाल और उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश पाल भी शाखा पहुंच गए। उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश पाल ने बताया कि सीबीआई टीम ने फील्ड अफसर अनुराग सिंह को पांच हजार रुपये लेते पकड़ा है, कार्रवाई जारी है। उनके अनुसार आरोपी के खिलाफ सीबीआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।