{"_id":"6ab26abc567976192f0f2cee","slug":"video-e-rickshaw-drivers-staged-a-protest-alleging-harassment-in-the-name-of-verification-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन, वेरिफिकेशन के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन, वेरिफिकेशन के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप
Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में न्यू जनता ऑटो ई-रिक्शा आनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने वेरिफिकेशन के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें बताया गया कि तीन बार वेरिफिकेशन कराया जाता है। इसमें चालकों को कोई एतराज नहीं है। दो से तीन सौ रुपये रोजाना कमाने वाले ई-रिक्शा चालकों का 500 से लेकर 5000 रुपये तक का चालान किया जाता है। ई-रिक्शा चालक इतना चालान कहां से भरेंगे, ई-रिक्शा चालकों के स्टैंड की व्यवस्था नहीं है, नए स्टैंड बनवाए जाएं। शहर की खराब हो चुकी सड़कों की वजह से आए दिन ई-रिक्शा पलटने की वजह से हादसे होते हैं। इनको ठीक कराया जाए। इस दौरान अध्यक्ष महफूज अली खां, जीशान, राजकुमार अवस्थी, अतीक, जुगनू, जावेद, शहजाद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।