{"_id":"6ab2d7577f8c718efb086b63","slug":"cbi-bank-catch-slp-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-165605-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीबीआई ने ग्रामीण बैंक में पांच हजार की घूस लेते फील्ड अफसर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीबीआई ने ग्रामीण बैंक में पांच हजार की घूस लेते फील्ड अफसर को पकड़ा
Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर के ग्रामीण बैंक बेलवारे में गेट बंद करके अंदर जांच करती सीबीआई टीम। संवाद
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। 1.15 लाख रुपये के मत्स्य पालन ऋण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगना ग्रामीण बैंक के फील्ड अफसर को भारी पड़ गया। शिकायत पर लखनऊ से पहुंची सीबीआई टीम ने मंगलवार दोपहर बेलवारे शाखा में पांच हजार रुपये लेते फील्ड अफसर अनुराग सिंह को रंगेहाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया। देर शाम तक अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ऋण से जुड़ी पत्रावली खंगाली जाती रही।
भरथुआ निवासी गौरव सिंह ने मत्स्य पालन योजना के तहत 1.15 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के एवज में फील्ड अफसर अनुराग सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। गौरव के अनुसार वह पांच हजार रुपये पहले दे चुके थे, लेकिन उनकी ऋण फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। परेशान होकर उन्होंने सीबीआई से शिकायत की।
मंगलवार को टीम के सदस्य बैंक शाखा पहुंचे। पीड़ित ने जैसे ही फील्ड अफसर को पांच हजार रुपये दिए, तभी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के तुरंत बाद बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया गया और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी पर ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक जायसवाल और उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश पाल शाखा पहुंच गए।
विज्ञापन
उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश पाल ने बताया कि सीबीआई टीम ने फील्ड अफसर अनुराग सिंह को पांच हजार रुपये लेते पकड़ा है, कार्रवाई जारी है। उनके अनुसार आरोपी के खिलाफ सीबीआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
बैंक स्टाफ से देर शाम तक चली पूछताछ
सीबीआई टीम ने बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार, फील्ड अफसर अनुराग सिंह समेत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। टीम ने मत्स्य पालन योजना के अलावा अन्य ऋण योजनाओं की पत्रावलियां भी कब्जे में लेकर उनकी जांच की। देर शाम तक बैंक के अंदर पूछताछ और दस्तावेज की पड़ताल चलती रही।
गेट बंद, घंटों चली सीबीआई की पड़ताल
दोपहर करीब 12 बजे बैंक पहुंची सीबीआई टीम ने कार्रवाई शुरू करते ही मुख्य गेट बंद करा दिया। इसके बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने बैंक के ऋण संबंधी रिकॉर्ड, पत्रावली और विभिन्न योजनाओं से जुड़े दस्तावेज खंगाले। बैंक कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ भी की गई।