फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power supply system to be streamlined before the festivals

Sultanpur News: त्योहारों से पहले दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Power supply system to be streamlined before the festivals
सुल्तानपुर। नवरात्र, दशहरा और दीपावली त्योहार पर बिजली कटौती और ट्रिपिंग से राहत दिलाने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर की दुर्गापूजा में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए बिजली व्यवस्था को त्योहारों से पहले चाक-चौबंद करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रोस्टिंग कर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सुल्तानपुर प्रथम, द्वितीय, कादीपुर, लंभुआ और जयसिंहपुर खंड में 4.38 लाख उपभोक्ता हैं। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले बिजली भार को देखते हुए निगम ने जर्जर लाइनों और कमजोर उपकरणों को चिह्नित किया है। संबंधित क्षेत्रों में लाइनों की मरम्मत और जरूरत के अनुसार तार बदलने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जांची जा रही ट्रांसफार्मरों की क्षमता
ट्रांसफार्मरों की क्षमता और स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जा रही है। उपकेंद्रों पर उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि ऐन त्योहार पर तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित न हो। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर खराबी वाले स्थानों का चिह्नांकन कर समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य शुरू करा दिया शहर से लेकर गांव तक मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। सभी अधिशासी अभियंताओं को नवरात्र से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य है कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले।-प्रवीण चौबे, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed