{"_id":"6ab2aeb0132c3cdb3503cd0a","slug":"national-film-awards-2026-president-droupadi-murmu-urges-film-stars-not-to-promote-harmful-products-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: 'ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें...', राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से अपील, कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: 'ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें...', राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से अपील, कही ये बात
Tue, 22 Sep 2026 10:07 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:07 PM IST
सार
72nd National Film Awards 2026: आज गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों को उनके सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जिसमें एक्टर्स को उनके सिनेमा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह को संबोधित किया और सभी विजेताओं को बधाई दी। जानिए राष्ट्रगीत ने इस बीच क्या कुछ कहा।
ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पॉपुलर फिल्म कलाकारों से अपील की कि वे ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
उन्होंने कहा, 'जब सफल कलाकार अनुशासित जीवनशैली के फायदों के बारे में बात करते हैं, तो लाखों बच्चे और युवा उन्हें देखकर वैसा ही करने की कोशिश करते हैं। मैं पॉपुलर कलाकारों से अपील करती हूं कि वे ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। एक सच्चा स्टार वही है, जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं।'

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
- फोटो : फोटो क्रेडिट- पीटीआई
महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की कही बात
राष्ट्रपति ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए फिल्मों का चयन करने वाली जूरी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की भी बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि हर क्षेत्रीय जूरी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।' राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि समारोह में कई महिलाओं को पुरस्कार मिले हैं और जूरी में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के नजरिए को शामिल करने से एक संपूर्ण और व्यापक मानवीय सोच विकसित करने में मदद मिलती है।'

छोटे कलाकारों के लिए कही ये बात
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वह उन वर्कर्स, छोटे कलाकारों, असिस्टेंट्स और दूसरे लोगों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखे, जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हुए क्रिएटिव इकॉनमी में योगदान दे रहे हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'कृपया यह सुनिश्चित करें कि इस इंडस्ट्री में योगदान देने वाले वर्कर्स, छोटे कलाकारों, असिस्टेंट्स और अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को सम्मान के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी मिले।'
राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि पिछले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की थी कि फिल्म क्रू के हर सदस्य के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को इंडस्ट्री की वर्क कल्चर का अहम हिस्सा बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- अनंत नाग: 'आश्रम में पला बढ़ा, पापी पेट के लिए..'; सम्मान पाकर भावुक हुए अभिनेता, सुनाई संघर्ष की कहानी