फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BLOs visit homes in New Delhi to collect documents from voters issued SIR notices

एसआईआर नोटिस: दिल्ली में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, खुद ले रहे दस्तावेज; जानें वोटरों के लिए क्या है राहत

Tue, 22 Sep 2026 09:34 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने का मतलब मतदाता सूची से नाम काटना नहीं है। तय प्रक्रिया के तहत हर मतदाता को अपना पक्ष रखने और दस्तावेज जमा करने का पूरा मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
BLOs visit homes in New Delhi to collect documents from voters issued SIR notices
दिल्ली में एसआईआर नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नई दिल्ली जिले के कई हिस्सों में बूथ-लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर दस्तावेज एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे मतदाताओं को चुनाव कार्यालय के चक्कर काटने की परेशानी से मुक्ति मिल रही है।

विज्ञापन

 

घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
बीएलओ न केवल नोटिस पहुंचा रहे हैं, बल्कि मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर कई मामलों में खुद ही कागजात एकत्र कर संबंधित चुनाव कार्यालय में जमा करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय और परेशानी की बचत
नई दिल्ली क्षेत्र में कई सरकारी अधिकारी, डॉक्टर और कामकाजी लोग रहते हैं, जिनके लिए कार्य समय के दौरान चुनाव कार्यालय जाना मुश्किल होता है। इस पहल से उनका समय और भागदौड़ बच रही है।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में जारी हुए नोटिस
दिल्ली में 31 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 97 लाख से अधिक मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से करीब 33.13 लाख मतदाताओं को विसंगतियों के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों में विदेश मंत्री एस जयशंकर, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य कई दिग्गज हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।

CEO कार्यालय का स्पष्टीकरण
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने का मतलब मतदाता सूची से नाम काटना नहीं है। तय प्रक्रिया के तहत हर मतदाता को अपना पक्ष रखने और दस्तावेज जमा करने का पूरा मौका दिया जाएगा। नोटिस के निस्तारण की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

विशेष शिविरों का आयोजन
इसके अलावा, 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, ट्रांसजेंडर्स समुदाय के लिए 23 और 24 सितंबर को विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed