{"_id":"6ab26fbd44c68b576c015130","slug":"video-video-kritika-garg-of-hamirpur-public-school-secures-first-place-in-the-math-olympiad-junior-category-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मैथ्स ओलंपियाड जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल की कृतिका गर्ग प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मैथ्स ओलंपियाड जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल की कृतिका गर्ग प्रथम
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर (सीबीएसई) में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का समापन मंगलवार को हुआ। समारोह में मुख्यातिथि उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती व प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मैथ्स ओलंपियाड जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल की कृतिका गर्ग ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल के आयुष्मान ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अथर्व कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक के हार्दिक ने प्रथम, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के आदवित राणा द्वितीय तथा एसडी पब्लिक स्कूल की कनिका राणा तृतीय रहीं। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर अनिकेत कौंडल ने प्रथम, वासुधर शर्मा, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने द्वितीय तथा पारस शर्मा, आदर्श पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के बेस्ट थ्री मॉडल में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल दुगनेहरा के आइज़ाह, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की आराध्या शर्मा तथा मैग्नेट पब्लिक स्कूल की प्रज्ञा कौशल तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के भावेश कौंडल, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित ठाकुर तथा द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की भार्गवी ठाकुर रहें। साइंस क्विज में जूनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के प्रथम स्थान पर अदवान कलिया एवं क्षितिज ठाकुर, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने रेयांश एवं अनाया गर्ग ने द्वितीय तथा एंजेलिना कैथ एवं आयुष शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल गौरी एवं सारा ने प्रथम, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के ओजस एवं नंदीश ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अध्रित एवं सात्विक ने तृतीय स्थान प्राप्त रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के चिन्मय शर्मा एवं विशेष डटवाल ने प्रथम, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अन्विता शर्मा एवं शाहीन आजमी ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अर्पिता ठाकुर एवं अरिजिता राय शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।