Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : State Women Commission member held public hearing in Sonbhadra five cases related to women harassment came up
{"_id":"676abec80f961f07c506204e","slug":"video-state-women-commission-member-held-public-hearing-in-sonbhadra-five-cases-related-to-women-harassment-came-up","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न से संबंधित आए पांच मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न से संबंधित आए पांच मामले
मैडम, मुझे मेरे पति ने घर से निकाल दिया है। पिता के घर रहकर गुजर बस कर रही हूं। ससुराल के लोग ससुराल में नहीं रहने दे रहे और हक से भी वंचित कर रहे हैं। यह व्यथा टेढ़ा गांव की मैमुन पुत्री हिदायत ने
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात से सुनाई। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में कोन निवासी मनिरुद्ध के साथ हुआ था। शादी करके एक साल छोड़ दिया गया दिया गया था। पंचायत होने पर पति उसे दोबारा अपने घर ले गया। वर्ष 2004 में वह गर्भवती हुई थी। उस समय उसे दवा खिलाकर बच्चा नष्ट करा दिया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया और पति ने दूसरी शादी कर ली। वह अपने मायके मे ही रह रही है। आरोप है कि ससुराल वाले घर में नहीं रहने देते और हक से भी वंचित कर रहे हैं। महिला ने न्याय की गुहार लगाई। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान उनके समक्ष कुल पांच मामले आए। जिसमें तीन भूमि विवाद से जुड़ा महिला उत्पीड़न का रहा और दो घरेलू हिंसा का मामला रहा। महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामले को निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की तरफ से सही से प्रचार-प्रसार नहीं कराए जाने तथा तहसील स्तर के अधिकारियों के नदारद रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनसुनवाई का है। महिलाओं का हो रहे उत्पीड़न के मद्देनजर सरकार की तरफ से यह योजना चलाई जा रही है। इससे गांव-गांव में महिलाएं जागरूक होंगी। जनसुनवाई के बाद उन्होंने कंपोजिट विद्यालय दुद्धी का निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।