Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Shabad-Kirtan resonates on the occasion of the Guru Granth Sahib's Prakash Parv; devotees throng the continuous community kitchen (Langar)
{"_id":"6aa5739edf3dea77f7086498","slug":"video-shabad-kirtan-resonates-on-the-occasion-of-the-guru-granth-sahibs-prakash-parv-devotees-throng-the-continuous-community-kitchen-langar-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशन पर्व पर गूंजे शबद-कीर्तन, अटूट लंगर में उमड़े श्रद्धालु; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशन पर्व पर गूंजे शबद-कीर्तन, अटूट लंगर में उमड़े श्रद्धालु; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाशन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर शबद-कीर्तन से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सिख समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रागी जत्थे के गोविंद सिंह और संतोष सिंह के पाठ से हुई। पाठ के समापन के बाद विसुन सिंह और दया सिंह ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। रागी जत्थे की ओर से प्रस्तुत शबद-कीर्तन से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर कीर्तन सुना और गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान दया सिंह, पृथ्वी पाल सिंह और देवेंद्र सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के इतिहास और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।