{"_id":"69c15f83ec716f4f9c0298eb","slug":"video-302-hindu-and-two-muslim-couples-get-married-in-robertsganj-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट्सगंज में 302 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़ों की हुई शादी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉबर्ट्सगंज में 302 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़ों की हुई शादी, VIDEO
रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कुल 304 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छोटेलाल खरवार एवं सीडीओ जागृति अवस्थी ने भगवान गणपति की पूजन कर की।
समारोह में 302 हिंदू जोड़ों के विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह विधिवत कराया गया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई, जिसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगें। 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी गई और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामूहिक विवाह में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के 78, घोरावल के 80, करमा के 51, चतरा के 48 और नगवां ब्लॉक के 47 पात्र जोड़ों की शादी कराई गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिपं सदस्य मोहन कुुशवाहा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।