{"_id":"6a9b50c9fcc9c614e802b73e","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-5-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: देश में श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव; स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट; नेपाल बाढ़ में 32,000+ प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: देश में श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव; स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट; नेपाल बाढ़ में 32,000+ प्रभावित
Sat, 05 Sep 2026 04:44 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 05 Sep 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मथुरा में आधी रात कृष्ण कन्हाई के जन्म के साथ भक्तों में उल्लास छा गया। गोरखपुर के गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्राकट्योत्सव मनाया। दूसरी ओर, नाबालिग से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 1,295 लोगों की मौत की खबर है। राहत अभियान को लेकर सरकार पर सवाल भी उठे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर गुरु के सम्मान से जुड़े खास संदेश और स्कूल के दिनों की यादें भी चर्चा में हैं। नोएडा में 210 शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली में 14 सितंबर तक सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है। खेल जगत में यूएस ओपन के दौरान गांजे की गंध को लेकर आर्यना सबालेंका के मैच रुकने का मामला सामने आया। अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद ब्याज दर बढ़ने की आशंका से शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी दूत मॉस्को और कीव जाएंगे, जिससे शांति वार्ता की उम्मीद जगी है। जेट एयरवेज लोन मामले में नरेश गोयल ने अदालत से राहत मांगी है, जबकि ईडी ने इसका विरोध किया है। वहीं, बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान की खास परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा और शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
Janmashtami 2026 : भादो आधी रात जन्म लियो कृष्णा कन्हाई...हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की..
भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे जन्म हो चुका है। भगवान श्रीकृष्ण का यह 5253वां जन्मोत्सव है। देशभर के मंदिरों में भारी संख्या में लोग कान्हा के जन्म पर भजन-कीर्तन करते और झूमते हुए कान्हा के प्रेम में भाव-विभोर हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जन्माष्टमी 2026: मथुरा में आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, देशभर में छा गया उल्लास, घर-घर गूंज उठे बधाई गीत
मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आराध्य का आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर: गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया प्राकट्योत्सव, पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया
भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

स्वतंत्र भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट: नाबालिग मामले में दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, एससी/एसटी एक्ट भी लगा
जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के पिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पढ़ें पूरी खबर

नेपाल बाढ़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1295 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इससे सड़कें, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीआरआरएमए ने यह रिपोर्ट तैयार की है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रिपोर्ट पेश की। पढ़ें पूरी खबर

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
- फोटो : एआई
शिक्षक दिवस 2026: शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, इन खूबसूरत संदेशों से करें अपने गुरु का सम्मान
हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि सही और गलत के बीच फर्क समझाते हैं, मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़ने का हौसला देते हैं और जीवन में बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं। पढ़ें पूरी खबर