फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The police raised awareness regarding women's safety dignity, and rights

Sonebhadra News: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

Sat, 05 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The police raised awareness regarding women's safety dignity, and rights
सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को भी रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के साथ ही अन्य इलाकों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पंपलेट वितरित करते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौक, धर्मशाला चौक पर अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गों को लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed