{"_id":"6a9b402b1ef116b9530d3603","slug":"noida-210-teachers-to-receive-amar-ujala-teacher-award-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 210 अध्यापकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, 12 सितंबर को उप मुख्यमंत्री पाठक करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 210 अध्यापकों को मिलेगा अमर उजाला शिक्षक सम्मान, 12 सितंबर को उप मुख्यमंत्री पाठक करेंगे सम्मानित
Sat, 05 Sep 2026 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:33 AM IST
सार
इन शिक्षकों का चयन 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के मतदान के आधार पर किया गया है। 12 सितंबर को एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम यूपी। फाइल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 210 शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों का चयन 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के मतदान के आधार पर किया गया है। 12 सितंबर को एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में चयनित शिक्षकों के साथ उनके विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य अतिथि भी शामिल होंगे। सम्मान के लिए चुने गए शिक्षकों ने इसे अपने लिए विशेष उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि छात्रों की ओर से किया गया चयन उनके लिए बड़ा पुरस्कार है।
विज्ञापन
मानव रचना स्कूल की विजेता शिक्षिका स्तुति शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। सबसे खास बात है कि छात्रों ने उनको निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के माध्यम से चुना है। उन्होंने बताया कि शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया अलग और प्रेरणादायक रही। इसमें छात्रों की राय को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर- 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा कि छात्रों की ओर से लोकप्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि विद्यार्थी उनके कार्य और व्यवहार को पसंद करें।
अमर उजाला की ओर से शुरू की गई पहल को लेकर छात्रों ने कहा कि इसके माध्यम से उनको पसंदीदा शिक्षक के चयन में भागीदारी का अवसर मिला है। कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों और विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा। चयनित शिक्षक अब सम्मान समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।