{"_id":"6a9aab07953d9ae6aa0546db","slug":"video-satapara-ma-naja-kalnaka-ka-dakatara-ka-ilja-bna-kal-jacaca-bcaca-ka-mata-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में निजी क्लीनिक के डॉक्टर का इलाज बना काल! जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में निजी क्लीनिक के डॉक्टर का इलाज बना काल! जच्चा-बच्चा की मौत
यूपी के सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए।
मामला रामपुर मथुरा क्षेत्र के पर्वतपुर चौराहे है। मूल रूप से सदरपुर क्षेत्र के शिवपुर देवरिया निवासी सावित्री (30) का विवाह 13 वर्ष पूर्व बसावनपुर निवासी अशोक के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर अशोक ने सावित्री को पर्वतपुर चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। आरोप है कि वहां झोलाछाप चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा ने गलत इलाज किया। इससे गर्भ में बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी चिकित्सक ने सावित्री को रेफर नहीं किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जबरन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन सावित्री को लेकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
जच्चा-बच्चा की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ वेद प्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद जाम खुल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।