Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
grand morning procession, accompanied by a shower of flowers, was taken out in Tohana, Fatehabad, on the occasion of Shri Krishna Janmashtami
{"_id":"6a9a41506c8dddba2500761b","slug":"video-grand-morning-procession-accompanied-by-a-shower-of-flowers-was-taken-out-in-tohana-fatehabad-on-the-occasion-of-shri-krishna-janmashtami-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फूलों की वर्षा के साथ निकली भव्य प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फूलों की वर्षा के साथ निकली भव्य प्रभात फेरी
टोहाना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में शहर में राधा नाम प्रभात फेरी संगठन द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान राधा नाम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विक्की परोचा ने बताया कि प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर नन्हीं बच्ची रियांशी ने राधा रानी का रूप धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विमल अरोड़ा, पायल, नेहा, मंजू झा, वेद प्रकाश, मोहित, परम, कमलेश, तुषार बत्रा, चिराग बत्रा, दिव्या बत्रा, जतिन बत्रा, शालू चावला, आशीष सिंगला, अक्षय वैद्य, अनीता, शारदा, कविता, आशु नरूला, नीति और नित्या आरती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।