{"_id":"6a9a5b2f73be9039a00e55a3","slug":"video-video-bharaica-ma-24-ghata-ma-magalsatara-lta-ka-thasara-aarapa-taka-pahaca-palsa-mathabhaugdha-ma-be-para-ma-lga-gal-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में 24 घंटे में मंगलसूत्र लूट के दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में बांए पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में 24 घंटे में मंगलसूत्र लूट के दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में बांए पैर में लगी गोली
मटेरा इलाके में महिला से मंगलसूत्र लूटकर भागे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। नानपारा क्षेत्र में निबिया नहर पुलिया के पास पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक सितंबर को मटेरा क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना में कोतवाली देहात के आगापुरवा निवासी असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल वांछित था। बुधवार रात की गई घेराबंदी में भी वह पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर नानपारा पुलिस और स्वॉट टीम ने निबिया नहर पुलिया से रुपईडीहा मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, 315 बोर का देशी तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।