{"_id":"6a9db1bcacf211698c04c288","slug":"husband-beat-wife-to-death-for-talking-to-a-young-man-sitapur-news-c-102-1-slko1055-163392-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक से बात करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक से बात करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
Mon, 07 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband beat wife to death for talking to a young man
मछरेहटा। रमुवापुर गांव में रविवार शाम पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि मृतका किसी अन्य युवक से बात करती थी, जिसको लेकर पति अक्सर उसे मना करता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से ईंट और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह के अनुसार, गांव निवासी राजेश कुमार ने यूपी 112 पर फोन कर पत्नी किरण (32) की हत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। किरण का शव घर में पड़ा मिला और उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि राजेश और किरण का विवाह वर्ष 2009 में हुआ था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। थानाध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पति ने बताया कि किरण किसी अन्य युवक से बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।