{"_id":"67615ea7e8b574eef801bec8","slug":"video-shahajahapara-ma-bhajayama-ka-jal-matara-ka-satha-thana-ma-thhakakamakaka-varathha-ma-bhajapaiya-na-thana-ghara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में भाजयुमो के जिला मंत्री के साथ थाने में धक्कामुक्की, विरोध में भाजपाइयों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में भाजयुमो के जिला मंत्री के साथ थाने में धक्कामुक्की, विरोध में भाजपाइयों ने थाना घेरा
शाहजहांपुर में सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। इनसे मिलने आए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री अमन दुबे के साथ सदर बाजार थाने के सिपाहियों ने धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। इसके विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को थाना गेट पर धरना देकर विरोध जताया। अमन दुबे के कर्मचारी सोमवार की रात को रोडवेज बस अड्डे पर चाय पीने गए थे। वहां चेकिंग के दौरान पुलिस उन्हें पकड़ लिया और थाने आ गई। मंगलवार सुबह अमन उनसे मिलने थाने में गए। उनका आरोप है कि सिपाहियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। उन्होंने सदर मंडल के अध्यक्ष से बात कराने का प्रयास किया तो टाल दिया। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नगर निगम के पार्षद और भाजपा के नेता पहुंच गए। थाने में जिम्मेदार अधिकारी के जवाब नहीं देने पर भाजपाई थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस बीच सीओ सिटी ने पहुंचकर भाजपा नेताओं के सामने सिपाहियों से सख्त नाराजगी जताई। तब धरना खत्म किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।