{"_id":"6b06fd90b5c982f7b6065e75","slug":"video-railway-employees-protest-against-order-restricting-leave-and-rest-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवकाश और विश्राम पर रोक के आदेश के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश और विश्राम पर रोक के आदेश के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के आदेश के विरोध में बुधवार शाम रोजा में रेल कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने लॉबी के पास एकत्र होकर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियाें ने बताया कि अधिकारियों की ओर से लोको पायलटों को किसी प्रकार का अवकाश या विश्राम नहीं देने का आदेश जारी किया गया है। यह कर्मचारियों के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने आदेश को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह के आदेश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में चंदन कुमार, अमित भगवत मिश्र, विनोद गुप्ता, मनोज कुमार, मनीष सिन्हा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।