Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Singh Daughter Marriage: 'सबका आभार, इतना प्रेम देने के लिए', अनंत सिंह के बेटे बोले- सारे रिकॉर्ड टूटे

Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
खास बातें

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Updates in Hindi: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में हजारों लोग पहुंचे। भारी भीड़ के कारण बाढ़ के आसपास कई किलोमीटर तक जाम लग गया। मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
Anant Singh Daughter Shivangi Rishikesh Wedding Live Guest Lists Food Menu Horse Racing Photos Videos Updates
मंच पर अनंत सिंह के बेटे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:41 PM, 25-Nov-2026

तीन करोड़ की डिफेंडर में सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे ऋषिकेश सिंह

अनंत सिंह की ओर से दामाद ऋषिकेश सिंह को दी गई करीब तीन करोड़ रुपये की सफेद रंग की डिफेंडर गाड़ी से सवार होकर वह विवाह स्थल पहुंचे। ऋषिकेश गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे थे। वहीं, उनके पिता रणविजय सिंह थार गाड़ी से पहुंचे। उनके स्वागत के लिए अनंत सिंह के तीनों बेटे और गुंजन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इधर, बारातियों के पहुंचने से नदवां गांव की सभी सड़कें जाम हो गईं।

08:25 PM, 25-Nov-2026

मनोज तिवारी भी जाम में फंसे

विज्ञापन
08:10 PM, 25-Nov-2026

बरात लेकर पहुंचे ऋषिकेश

दूल्हा ऋषिकेश बारात लेकर बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां पहुंच चुके हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण बाढ़ के आसपास कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई वीआईपी मेहमान भी जाम में फंसे हुए हैं। 

07:21 PM, 25-Nov-2026

अनंत सिंह के करीबी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं

भोजपुरी सिंगर और अनंत सिंह के करीबी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। वह छत पर से ही लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। गुंजन सिंह ने लोगों से भोजन करने की अपील की। आम लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
06:54 PM, 25-Nov-2026

खाने के लिए उमड़ी भीड़

06:33 PM, 25-Nov-2026

बेटे की बरात को लेकर बेहद खुश हैं पिता रणविजय कुमार सिंह

अनंत सिंह के समधी और दूल्हे ऋषिकेश सिंह के पिता रणविजय कुमार सिंह ने कहा कि आज उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। बरात में शामिल होने के लिए अमेरिका, अहमदाबाद और बिहार के विभिन्न जिलों से मेहमान पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:32 PM, 25-Nov-2026

हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह के दामाद पटना से बारात लेकर निकल चुके हैं। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथियों को खास तौर पर लाया गया है। शादी समारोह के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए 25 बीघे में विशाल पंडाल बनाया गया है। वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से विशेष पंडाल तैयार किया गया है।    

05:17 PM, 25-Nov-2026

अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा: बृजभूषण सिंह

अनंत सिंह की बेटी की शादी में यूपी से नदावां पहुंचे बृजभूषण सिंह को ट्रैक्टर पर चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के प्यार में बिहार और यूपी से इतने लोग पहुंच गये हैं कि व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ट्रैक्टर पर चढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

04:40 PM, 25-Nov-2026

मां ने बेटे के परछावन समेत शादी की अन्य रस्में निभाईं

बरात निकलने से पहले मां आशा देवी अपने बेटे ऋषिकेश कुमार का परछावन समेत शादी की अन्य रस्में निभा रही हैं। बारात में झारखंड का प्रसिद्ध झारखंडिया बैंड भी शामिल होगा।
04:27 PM, 25-Nov-2026

यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी नदवा पहुंचे

यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में पटना से सटे नदवां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह से पुराना रिश्ता है। अनंत सिंह को लेकर कहा कि दबदबा था और दबदबा रहेगा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed