Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharampur mla chandrashekhar thakur protest against morth

मंडी: एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, मोर्थ के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 25 Nov 2026 03:13 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:13 PM IST
dharampur mla chandrashekhar thakur protest against morth
धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर एक साल बाद एक बार फिर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। इस बार उनका विरोध हाईवे निर्माण के दौरान कथित गलत कटिंग और निर्माण कार्य के कारण लोगों के घरों को हो रहे नुकसान को लेकर है। विधायक कुम्हारड़ा गांव में प्रभावित शारदा देवी के घर के पास धरना दे रहे हैं। बताया गया है कि तीन दिन पहले घर के पास कटिंग किए जाने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। चंद्रशेखर ठाकुर ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी और उसके छोटे ठेकेदार पत्थर निकालने के लालच में गलत तरीके से कटिंग कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। विधायक के अनुसार, धर्मपुर से अवाहदेवी तक ऐसे 194 मामले जिला प्रशासन की अध्यक्षता में गठित कमेटी को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। चंद्रशेखर ठाकुर ने मांग की है कि सड़क की निर्धारित सीमा (आरओडब्ल्यू) से बाहर निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही के कारण हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। इसके लिए गठित कमेटी के माध्यम से मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की गई है। विधायक का कहना है कि प्रभावित लोगों को अपना हक पाने के लिए उच्च न्यायालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, कमेटी का गठन ही ऐसे मामलों का समाधान करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन मोर्थ के अधिकारी इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है और लोगों की परेशानी बढ़ रही है। विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि मोर्थ के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मुआवजे के मामलों का जल्द समाधान किया जाए और गलत तरीके से हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाकर वैज्ञानिक तरीके से काम करवाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रभावितों की समस्याओं का समाधान किया जाता है तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर वह जनता के साथ मौके पर डटे रहेंगे। विधायक ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। गौरतलब है कि चंद्रशेखर ठाकुर सितंबर 2025 में भी मोर्थ के खिलाफ नौ दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे। उस समय उनके आंदोलन के बाद मोर्थ के हमीरपुर कार्यालय को बंद कर दिया गया था और जिला प्रशासन की अध्यक्षता में प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी गठित की गई थी। अब विधायक ने कमेटी के कामकाज और प्रभावितों को राहत न मिलने पर सवाल उठाते हुए दोबारा धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक लोगों को हुए नुकसान का उचित समाधान और मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महराजगंज: गैस सिलेंडर में पानी होने का उपभोक्ता ने लगाया आरोप

25 Nov 2026

अकाली-भाजपा गठबंधन के एलान पर खन्ना में जश्न, ढोल की थाप पर थिरके नेता और कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

25 Nov 2026

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी और चहल-पहल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारों में दिखी रौनक

25 Nov 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में हुआ शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु,पीएम मोदी के भाई ने किए दर्शन

25 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: मामी से संबंधों के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मामा पर गंभीर आरोप।

25 Nov 2026

VIDEO: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।

25 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसे में पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

25 Nov 2026

VIDEO: सकीट ब्लॉक क्षेत्र केग्राम राजपुरा में खेती की सिंचाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन से खराब पड़ा है।

25 Nov 2026

VIDEO: डीएपी खाद के बाद अब यूरिया खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंच गए।

25 Nov 2026

VIDEO: महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में चिकित्सा अधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज, पद से हटाया।

25 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में भव्य देव दिवाली..श्रीकांत शर्मा बोले मुगलों ने जिन पवित्र स्थलों को खंडित किया अब उन्हें व्यवस्थित करने कासमय आ गया है।

25 Nov 2026

VIDEO: सर्द मौसम में गरमाया मूंगफली का कारोबार, ठेलों से दुकानों तक सजे बाजार।

25 Nov 2026

VIDEO: कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने आई महिला यमुना में डूबी, तलाश जारी।

25 Nov 2026

VIDEO: खाटू श्याम के भजनों से गूंजा गंगेश्वर गार्डन, देर शाम तक चला भक्ति का दौर।

25 Nov 2026

मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, सड़क पर मारपीट

25 Nov 2026

रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे

24 Nov 2026

रायबरेली: कार्तिक मेले के साथ डलमऊ महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार रात कलाकारों ने धमाल मचाया।

24 Nov 2026

बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

24 Nov 2026

बाड़मेर: गोवंश के चारे-पानी संकट पर रविंद्र सिंह भाटी की चेतावनी, बोले- गायों की हाय से कोई नहीं बचा पाएगा

24 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले आजम खां की चुनौती

24 Nov 2026

मथुरा में भव्य देव दिवाली

24 Nov 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

24 Nov 2026

जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण

24 Nov 2026

कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट

24 Nov 2026

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदर्श और रिया दिखाएंगे दम

24 Nov 2026

निपुण शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

24 Nov 2026

जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गंदगी से सफाई व्यवस्था बदहाल

24 Nov 2026

गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल

24 Nov 2026

VIDEO: महंत राजूदास बोले- अखिलेश यादव अपने पिता के कृत्य के लिए माफी मांगते हैं तो वह स्वयं करेंगे स्वागत

24 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed