Mukesh Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:00 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर की ओसीएफ रामलीला का मंच सजने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कलाकारों ने अस्त्र-शस्त्र और वेशभूषा निकाल ली है। अस्त्र-शस्त्र की सफाई व सेनाओं की वर्दी आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। कलाकार संवाद अदायगी और अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए रोजाना पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। इस बार मंचन में कुछ नए दृश्यों और प्रयोगों के साथ दर्शकों को रामलीला का नया कलेवर देखने को मिलेगा।
रविवार को निर्देशक और रावण का किरदार निभाने वाले अंकित सक्सेना की देखरेख में अलमारी से गदा, भाला और तलवारें निकलवाई गईं। सफाई के बाद अस्त्र-शस्त्रों को पूर्वाभ्यास स्थल की दूसरी मंजिल पर पहुंचाया गया। कलाकारों की वेशभूषा भी निकालकर व्यवस्थित की जा रही है। पूर्वाभ्यास स्थल पर रामादल और रावण सेना की तैयारियों का नजारा देखने को मिला। निर्देश के अनुसार, इस बार रामलीला में कई नए कलाकार भी शामिल किए गए हैं। राम वनवास के प्रसंग में कुछ नए दृश्य जोड़े गए हैं। रावण के हिस्से में भी नए दृश्य देखने को मिलेंगे। कुछ गीतों को नए कलेवर में प्रस्तुत किया जाएगा। मंचन के दौरान लाइट और अन्य उपकरणों के जरिए भी नए प्रयोग किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।