{"_id":"6ac34a9f55eb21f5570e4895","slug":"video-kanpur-dehat-youth-brutally-beaten-amidst-a-feud-death-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत से मचा कोहराम
शिवली थाना क्षेत्र के जुरावरपुर गांव में रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। वीडियो में कुछ लोग युवक के गले में रस्सी डालकर उसे घसीटते और लाठी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि महिला और पुरुषों ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जुरावरपुर निवासी रामसनेही (45) का रंजिश को लेकर रविवार रात 11:30 बजे गांव के ही रामस्वरूप से विवाद हुआ था। रामसनेही की बहन रजनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रामस्वरूप, उसकी पत्नी रामकुमारी, पुत्र अंकुश और पुत्रियां तन्नू, रीना व प्रिया ने गालीगलौज के बाद रामसनेही को घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से उसकी पिटाई की गई।
मारपीट में रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी शिवली भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन की तहरीर पर शिवली पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और घटना की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।