{"_id":"6aaaa034021a6f5a4102d572","slug":"video-meritorious-students-felicitated-distinguished-individuals-received-the-kakutstha-bhushan-samman-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, विशिष्ट लोगों को मिला काकुत्स्थ भूषण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, विशिष्ट लोगों को मिला काकुत्स्थ भूषण सम्मान
शाहजहांपुर में काकुत्स्थ जन कल्याण समिति की ओर से काकुत्स्थ विजय दिवस समारोह का आयोजन गांधी भवन में किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को काकुत्स्थ भूषण सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने किया। साहित्यकार एवं वरिष्ठ रंगकर्मी महेश सक्सेना,ओसीएफ रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले रोहित सक्सेना, लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले रंगकर्मी सतीश सक्सेना, समाजसेवी कुंवर सिंह, चंद्रशेखर बाबू, विशन पाल सक्सेना, खेल क्षेत्र से पृथक सक्सेना समेत कई लोगों को काकुत्स्थ भूषण सम्मान से नवाजा गया।
विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया। संरक्षक रामकुमार बखिया, सतीश सक्सेना, संजीव सक्सेना, भगवान दास, सत्यपाल, रामऔतार, प्रेमशंकर, राजेश बाबू, पुष्पेंद्र और मनोज आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।