फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies during treatment after miscarriage in Banigawan.

Shahjahanpur News: बनिगवां में गर्भपात होने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment after miscarriage in Banigawan.
मृतक नफीसा बानो का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव बनिगवां में अनीस की पत्नी नफीसा बानो (26) की गर्भपात के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, उसके शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। बंडा के तेंदुआ नगरिया निवासी अली हसन ने बताया कि उन्होंने पुत्री नफीसा बानो की शादी 17 नवंबर 2021 को मोहम्मद अनीस से की थी। नफीसा पांच माह की गर्भवती थी। गर्भ खराब होने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


परिजन उसे इलाज के लिए बंडा के निजी अस्पताल ले गए। जहां से तीन दिन पहले शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान नफीसा की मौत हो गई। ससुराल वाले शव को गांव ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इस दौरान मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की। मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed