{"_id":"6aaa44688a08502444018abc","slug":"video-video-atarakashha-yatara-shabhasha-shakal-na-tha-sakada-oirabta-ka-kaya-vamacana-anabhava-para-vasatara-sa-caraca-ka-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने द सेकेंड ऑर्बिट का किया विमोचन, अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने द सेकेंड ऑर्बिट का किया विमोचन, अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बुधवार को लखनऊ स्थित 'यूनिवर्सल बुक सेलर' पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपनी नई पुस्तक 'The Second Orbit' (द सेकंड ऑर्बिट) का विमोचन किया। विमोचन के बाद उन्होंने लगभग एक घंटे तक पुस्तक और अपने अंतरिक्ष अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की।
पिछले वर्ष नासा-इसरो (NASA-ISRO) के संयुक्त मिशन के तहत अंतरिक्ष में एक महीने से अधिक समय बिताने वाले शुभांशु ने अपनी इस यात्रा के अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए। उन्होंने बच्चों के स्पेस और पुस्तक से जुड़े विभिन्न सवालों के सहज जवाब दिए।
छात्रों को सफलता का गुरुमंत्र देते हुए उन्होंने कहा, "आज आप जहां खड़े हैं, कभी हम भी वहीं हुआ करते थे। कहानी कहीं से भी शुरू हो सकती है। बचपन में क्लासरूम में देखा ख्वाब कब स्पेस तक पहुंच गया, पता ही नहीं चला।" उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करें, क्योंकि यदि आप ठान लें तो दुनिया में सब कुछ संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।