फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan four day ganesh utsav concludes with grand immersion in yamuna

सिरमौर: नाहन में चार दिवसीय गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन, यमुना नदी में किया विसर्जन

Wed, 16 Sep 2026 01:00 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:00 PM IST
nahan four day ganesh utsav concludes with grand immersion in yamuna
नाहन में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश उत्सव का बुधवार को भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। भगवान श्री गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नाहन की वादियां गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठीं और पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आया। शोभायात्रा हिंदू आश्रम नाहन से शुरू हुई। इसके बाद यह दिल्ली गेट, महिमा लाइब्रेरी और नया बाजार से होते हुए शहर के बाहरी क्षेत्र की ओर बढ़ी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल की थाप पर भजन मंडली ने कीर्तन किया, जबकि श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। दोपहर करीब 12 बजे हिंदू आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला की अगुवाई में शोभायात्रा पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई। नाहन से करीब 47 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब पहुंचने के बाद श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे एकत्रित हुए। यमुना नदी के तट पर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मूर्ति का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भावुकता के साथ उत्साह भी देखने को मिला। भक्तों ने अगले वर्ष भगवान श्री गणेश के फिर से आगमन की कामना की। इससे पहले हिंदू आश्रम नाहन में देर शाम भगवान श्री गणेश की आरती का आयोजन किया गया। आरती में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे आयोजन के दौरान हिंदू आश्रम और शहर में धार्मिक माहौल बना रहा। गणेश उत्सव के समापन अवसर पर अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, दीपक चौधरी, प्रदीप विज, सतीश कश्यप, कमल भंडारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चार दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान नाहन में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed