{"_id":"6aaa4486c4d3d885fa06a929","slug":"video-chamba-medical-college-deaths-jai-singh-demands-impartial-investigation-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: जय सिंह बोले- चिकित्सकों को बचाने में जुटे हैं मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: जय सिंह बोले- चिकित्सकों को बचाने में जुटे हैं मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस
मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्ची और एक व्यक्ति की मौत के मामले को लेकर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सचिव जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस मामले की वास्तविकता सामने लाने के बजाय अपने चिकित्सकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
जय सिंह ने कहा कि अस्पताल में ऑन कॉल चिकित्सकों को बुलाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि जिस समय संबंधित चिकित्सक को अस्पताल पहुंचने की आवश्यकता थी, उस समय वाहन कहां था और उसका इस्तेमाल किस कार्य के लिए किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आपात स्थिति के दौरान चिकित्सकों की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।
जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मामले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्ची और व्यक्ति की मौत से जुड़े मामले में जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।
जय सिंह ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस की ओर से मामले को दबाने और लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।