{"_id":"6aa7f875f2aa221b2400d6c1","slug":"video-kashyap-mahasabha-protests-against-the-murder-of-vinod-sahni-demands-action-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"विनोद साहनी की हत्या के विरोध में कश्यप महासभा ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद साहनी की हत्या के विरोध में कश्यप महासभा ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
निषाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के विरोध में शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कश्यप महासभा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विनोद साहनी की निर्मम हत्या से समाज में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार को अब तक न्याय, आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। महासभा ने हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान हरीश कश्यप, अनिल कुमार कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, मदन पाल कश्यप, संजय कश्यप, अशोक कश्यप, जसराम कश्यप और नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।