{"_id":"6aa7d70bbcfcd4c29809fa87","slug":"raised-the-issue-of-the-problems-faced-by-teachers-in-recognized-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184606-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते अशासकीय मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदा
यू-डायस, कैशलेस चिकित्सा, छात्र हित और मानदेय की मांग को लेकर बीएसए के माध्यम से मंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अशासकीय मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को आवाज उठाई। संघ ने बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव को दिया।
जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालय लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन शिक्षक और विद्यार्थी कई सुविधाओं से वंचित हैं।
उन्होंने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा सीधे फीड और अपडेट करने की अनुमति देने की मांग की। इससे डाटा प्रबंधन में पारदर्शिता और समयबद्धता आएगी। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम वर्मा, महेंद्र कुमार, गौरव, नुसरत अली, ओमपाल मौर्य, राम रजिस्टर सिंह, सौरभ सिंह और धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद