{"_id":"6aa7e79e6fbb35317604b783","slug":"lawyers-sit-in-police-force-deployed-even-before-the-sdms-arrival-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184629-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वकीलों का धरना, एसडीएम के पहुंचने से पहले ही तैनात किया पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वकीलों का धरना, एसडीएम के पहुंचने से पहले ही तैनात किया पुलिस बल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तहसील सदर में धरना देते अधिवक्ता। संवाद
आठ सितंबर को अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हो गया था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तहसील सदर में अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हुए विवाद के मद्देनजर सोमवार को अधिवक्ता फिर धरने पर बैठे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एसडीएम भी तहसील पहुंचे। इसके चलते पुलिस बल तैनात रहा।
आठ सितंबर को अधिवक्ताओं और एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से अधिवक्ता धरना दे रहे हैं। सोमवार को भी तहसील बार संघ के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में धरना जारी रहा। तहसीलदार ऋषि दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर विवाद समाप्त करने के लिए कहा तो उन्होंने बिना वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के वार्ता करने से इन्कार कर दिया।
स्पष्ट कहा कि एसडीएम पर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं सोमवार को एसडीएम अतुल कुमार सिंह भी तहसील पहुंचे। हालांकि इससे पहले ही पुलिस बल भी तहसील में तैनात कर दिया गया। करीब तीन बजे एसडीएम के निकलते समय भी अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
--
सदर तहसील के अधिवक्ता अगर मेरे सामने अपनी बात रखते हैं तो उस पर विचार किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
--
प्रत्येक मुद्दे पर शालीनता के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं। कार्यों को समयबद्ध और निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा। दबाव बनाकर अनैतिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
-अतुल कुमार सिंह, एसडीएम सदर