{"_id":"6a96972b0cfc5ab8c605c8cf","slug":"video-karni-sena-staged-a-protest-against-the-ugc-law-in-shahjahanpur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: यूजीसी कानून के विरोध में पुवायां में सड़क पर उतरी करणी सेना, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: यूजीसी कानून के विरोध में पुवायां में सड़क पर उतरी करणी सेना, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:43 PM IST
Link Copied
प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर के पुवायां में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शाहजहांपुर रोड स्थित नखासा बाग के पास एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए राजीव चौक पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित यूजीसी कानून को लागू नहीं करने की मांग की गई। इसके साथ ही जातिगत आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट समाप्त किए जाने की मांग भी उठाई गई। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित कानून को लेकर संगठन की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने सरकार से कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।