फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against Hindu Raksha Dal's youth district president for blocking the highway.

Shahjahanpur News: हाईवे जाम करने पर हिंदू रक्षादल के युवा जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Hindu Raksha Dal's youth district president for blocking the highway.
तिलहर। नगरिया चौकी क्षेत्र में आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास गोवंशीय पशुओं की मौत के बाद हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे पेट्रोल पंप के पास गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद हिंदू रक्षादल के युवा जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने हाईवे की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा और हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुल सका और यातायात सुचारु हुआ। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि नगरिया चौकी प्रभारी सौरभ शुक्ला की तहरीर पर कुआडांडा निवासी नीरज वर्मा, गुलामखेड़ा निवासी राहुल वर्मा और केशवपुर निवासी अभय सक्सेना समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed