{"_id":"6aa2fa54338770eada018b84","slug":"two-people-including-a-ba-student-die-after-drowning-in-a-drain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184238-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाले में डूबकर बीए के छात्र समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाले में डूबकर बीए के छात्र समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
कांट के खपटी गांव के नितेश के शव को देख बिलख पड़े परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। बारिश के चलते नदियों के साथ नाले भी उफना गए हैं। सेहरामऊ दक्षिणी और कांट थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में नाले में डूबकर बीए के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। सेहरामऊ दक्षिणी में दमकल यूनिट की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्र का शव बरामद किया। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
कांट/कुर्रियाकलां। कांट थाना क्षेत्र के गांव खपटी निवासी महेंद्र कश्यप का पुत्र नितेश (9) बुधवार शाम नहाने के दौरान गरई नाले में डूब गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव डूबने वाले स्थान से करीब 300 मीटर दूर जाल में फंसा मिला।
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे कुछ लोग गरई नाले में नहा रहे थे। बकरी चरा रहे नितेश ने उन्हें देखकर नाले में नहाना शुरू कर दिया। इसी दौरान गहराई में जाने से वह डूब गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। सुराग नहीं लगने पर रात करीब 12 बजे पुल के पास जाल लगाया गया और सभी घर लौट गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे डूबने वाले स्थान से करीब 300 मीटर दूर नितेश का शव जाल में फंसा मिला। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने उसके सीने पर कान लगाकर दिल की धड़कन सुनने की कोशिश की। नितेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई शिवजीत की उम्र छह और अमितेश की चार साल है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम डूबे बालक का शव मिल गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के बंदरिया निवासी जागेश्वर के बेटे संकेत उर्फ आशीष कुमार (24) की बृहस्पतिवार सुबह सिवई नाले में डूबने से मौत हो गई। वह गांव के लोगों के साथ सिवई नाले में नहाने गया था।
परिजनों के अनुसार, संकेत जीएफ कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह घर पर खाना खाने के बाद वह गांव के साथी आनंद, निखिल, मोनू, अनिकेत और चचेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ बरमौला गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित सिवई नाले में नहाने गया था। साथियों ने बताया कि संकेत सड़क मार्ग पर बनी पुलिया से नाले में कूदा और बाहर निकल आया। इसके बाद दोबारा कूदने पर वह दिखाई नहीं दिया। साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
शोर सुनकर आकाश नाम का युवक संकेत के घर पहुंचा और हादसे की सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई सुखदेव ने पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
--
संकेत का शव देख बिलख पड़ी मां, हर आंख हुई नम
संकेत का शव देखते ही मां पुष्पा रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। वह बार-बार कहती रहीं, ‘उठो मेरे लाल, मुझे छोड़कर कहां चले गए।’ मां की हालत देखकर नीतू ने उन्हें संभाला और खुद भी बिलख पड़ी। पिता जागेश्वर और छोटे भाई सुखदेव को ग्रामीणों ने संभाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खीरी में सेहरामऊ दक्षिणी के युवक की जान गई
धौरहरा/उचौलिया (खीरी)। उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न तालाब में डूबने से किशनपाल (20) पुत्र हेमा कुमार की मौत हो गई। किशनपाल मूल रूप से थाना दक्षिणी सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहांपुर का निवासी था। वह वर्तमान में अपनी ससुराल मोहिउद्दीनपुर में रह रहा था। बताया गया कि किशनपाल गांव के बाहर खेत पर गया था। खेत के पास तालाब के किनारे पहुंचने पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशनपाल के ससुर चिरंजू लाल की सूचना पर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। संवाद