Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Practitioners in Panipat performed yoga and pranayama; practitioners at Prem Park are overcoming ailments.
{"_id":"6a964907a8d781a39903b2a2","slug":"video-practitioners-in-panipat-performed-yoga-and-pranayama-practitioners-at-prem-park-are-overcoming-ailments-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में साधकों ने किया योग और प्राणायाम, बीमारियों को मात दे रहे प्रेम पार्क के साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में साधकों ने किया योग और प्राणायाम, बीमारियों को मात दे रहे प्रेम पार्क के साधक
पतंजलि योग समिति की पानीपत तहसील द्वारा दत्ता कॉलोनी स्थित प्रेम पार्क में योग कक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान साधकों को योग, प्राणायाम और संगीत की धुन पर विशेष अभ्यास कराकर निरोग रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत योगिक-जॉगिंग और हल्के व्यायाम से हुई, जिसके बाद योग शिक्षिका सुनीता, क्लास संचालक निर्मल सिंह और रोहित ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। संगीत के साथ कराई गई एक्सरसाइज ने साधकों में नया उत्साह भरा। योग शिक्षकों ने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर का पूर्ण शुद्धिकरण होता है। सही विधि से आसन करने पर थायरॉइड, सर्वाइकल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द और पैरों के दर्द जैसी गंभीर बीमारियों में अद्भुत लाभ मिलता है।
दत्ता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र से आए कई योग प्रेमियों ने इस सत्र में हिस्सा लिया। नियमित अभ्यास कर रहे साधकों ने साझा किया कि योग से उन्हें कई बीमारियों और शारीरिक कष्टों से स्थायी छुटकारा मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रोशन शर्मा, सरदार तरसेम सिंह, बरमजीत सैन, कुलदीप, उपेंद्र, राजकुमार, प्रीतम, कृष्ण फौजी, सतीश मास्टर, कमलेश, सरिता और संतरो मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।