फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constables accused of pressuring for a settlement in the case involving the abduction of a teenage girl.

Shahjahanpur News: किशोरी को ले जाने के मामले में सिपाहियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Constables accused of pressuring for a settlement in the case involving the abduction of a teenage girl.
खुटार। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उनकी बेटी को ले जाने के मामले में दो सिपाहियों पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव गेहुंआ निवासी रितिक छह सितंबर को बहला फुसलाकर ले गया था। पुत्री को ले जाने में रौतापुर कलां के उपेंद्र और एक गांव के सुमित ने मदद की थी। पुत्री घर से 50 हजार रुपये और जेवर भी ले गई है। आठ सितंबर को पति ने तहरीर दी तो शाम को दो सिपाही उनके घर आकर समझौते का दबाव बनाने लगे। रुपयों का लालच भी दिया गया। मना करने पर धमकी दी गई। बाद में बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी और विवेचक को पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र दिया तो लेने से मना कर दिया गया। दोनों सिपाही आरोपियों की मदद में लगे हैं, इससे उनको न्याय मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--मेरे आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। सिपाहियों पर आरोप की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed