{"_id":"6aa92aff8349f9dfdb045c6a","slug":"people-at-the-gurdwara-bowed-before-the-guru-granth-sahib-and-sought-blessings-in-shahjahanpur-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: गुरुवाणी से संगत निहाल, गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: गुरुवाणी से संगत निहाल, गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:54 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के तेल टंकी स्थित श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब के संस्थापक संत बाबा सुखदेव सिंह की 43वीं पुण्यतिथि के पर आयोजित महासमागम में गुरुवाणी से संगत निहाल हो गई। मंगलवार को बड़ी संख्या में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
सुबह दस बजे से ही गुरुद्वारे में संगत के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच कुटिया साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब के पाठ हुए। संगत ने दरबार हॉल में कतारबद्ध होकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर श्रद्धा प्रकट की। संत बाबा सुखदेव सिंह के चित्र के समक्ष भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अमृतसर से पहुंचे रागी जत्था ज्ञानी जितेंद्र सिंह और प्रिंसिपल सुखवंत सिंह ने गुरुवाणी के माध्यम से संतों की सेवा और उनके बताए मार्ग के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि संत बाबा सुखदेव सिंह ने शाहजहांपुर ही नहीं, आसपास के जिलों की संगत के कल्याण के लिए भी कार्य किया। कार्यक्रम में अमृत पान का आयोजन हुआ, जिसमें 50 श्रद्धालुओं ने अमृत ग्रहण कर पूर्ण नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
कुटिया साहिब के संरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को संत बाबा सुखदेव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन पृथी, परमीत सिंह होड़ा, मंजीत सिंह, अरविंदर सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौरव कौशल ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर कई लोगों का परीक्षण कर दवा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।