{"_id":"6aa9aa45a9a8dbecc80aef80","slug":"no-lessons-learned-even-after-400-deaths-traffic-rules-being-brazenly-flouted-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184727-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 400 मौतों के बाद भी नहीं चेते...हाईवे पर धड़ल्ले से टूट रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 400 मौतों के बाद भी नहीं चेते...हाईवे पर धड़ल्ले से टूट रहे नियम
विज्ञापन
तिलहर में हाईवे पर अवैध रूप से बनाया कट। संवाद
शाहजहांपुर। नौ महीनों में सड़क हादसों में 400 लोगों की मौतों के आंकड़े के साथ शाहजहांपुर प्रदेश में टॉप पर है। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों ने जिले में सड़क सुरक्षा की भयावह स्थिति सामने ला दी है। इसके बावजूद हाईवे पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ओवरलोड वाहन, अवैध कट, ट्रिपल राइडिंग और ओवरस्पीड पर जिम्मेदार लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में मौतों में 28.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नियमों का पालन नहीं करने की वजह से हादसा होना अफसर मान रहे हैं। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन ने अवैध कट बंद करा दिए, फिर भी लोग निकलने की जुगत में लगे रहते हैं।
इसी तरह लखनऊ पलिया हाईवे पर कनेंग के आगे गुंवारी गांव के पास बाइपास फोरलेन होने पर भी डिवाइडर नहीं बन सका है। गांव की तरफ मुड़ने पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। निर्माणाधीन हाईवे पर डिवाइडर नहीं बनने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह तिलहर में हाईवे पर अवैध कट को बंद कराया गया था। फिर से लोगों ने अवैध रूप से रास्ता खोल लिया। निगोही में मानकों के विपरीत ओवरलोड वाहन दौड़ने के बावजूद भी लगाम नहीं लगाई गई है।
--
अफसरों के मंथन में यह आई सामने
लगातार हादसे होने पर जिला स्तरीय अफसरों ने मंथन किया। इसमें जागरूकता का अभाव ही हादसों की प्रमुख वजह के रूप में सामने आया। काफी प्रयास के बाद भी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं। सीट बेल्ट लगाने में गुरेज किया जाता है। ओवरस्पीड, गलत साइड से वाहन चलाना भी वजह बन रहा है। हाईवे के किनारे बसे गांवों के लोग मोड़ से तेजी से हाईवे पर आने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाते हैं। निर्माणाधीन हाईवे पर संकेतक, अवैध कट व गोवंशीय पशु भी वजह बन रहे हैं।
--
प्रमुख हादसे
- 30 अप्रैल : शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर अलग-अलग हादसों में एक ही दिन आठ लोगों की मौत हुई। सुबह पुवायां क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हुई। दोपहर में खुटार क्षेत्र में ओवरटेक करते टैंकर की कार से भिड़ंत में नवविवाहिता समेत चार लोगों की जान गई।
-17 मई : कांट-जलालाबाद हाईवे पर कंटेनर और ऑटो की टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई और चार लोग घायल हुए।
-22 जून : अल्हागंज के पास ओवरलोड भूसा भरी पिकअप के रांग साइड में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हुई और उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर घायल हो गया।
-17 जनवरी : मीरानपुर कटरा में घना कोहरा चार वाहनों की भिड़ंत का कारण बना, जिसमें दो टैंकर चालकों की मौत हुई।
--
01 जनवरी से 14 सितंबर तक हुई सड़क दुर्घटनाएं
महीना दुर्घटना मृतक घायल
जनवरी 65 37 42
फरवरी 76 42 53
मार्च 71 45 48
अप्रैल 112 72 78
मई 107 60 89
जून 86 49 56
जुलाई 91 53 66
अगस्त 54 27 64
सितंबर 40 15 38
कुल योग 702 400 534
--
हाईवे पर हुए करीब 90 फीसदी हादसे दोपहिया वाहनों से हुए हैं। हादसे में मृत्यु का बड़ा कारण हेलमेट न लगाना सामने आया है। लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक करने के साथ ही सख्ती से अभियान चलाकर हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ब्लैक स्पॉट, टूटे डिवाइडर, अवैध कट आदि दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बेवजह हाईवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
-- -- -- -
हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने के संबंध में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलने वाले वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन