{"_id":"6aa8dba66424ff73a9061d3e","slug":"video-students-in-moga-schools-were-sensitized-under-the-war-against-drugs-campaign-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में स्कूलों में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में स्कूलों में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत अब स्कूलों में भी विशेष स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
इसके तहत पंजाब के विभिन्न स्कूलों में ‘स्कूल युद्ध नशों के विरुद्ध’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। मोगा के कोट ईसे खां के एक सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री दिखाकर भी नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के लिए करीब 21 हजार शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जो स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस अभियान के तहत स्कूलों से 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त जोन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों को केवल किताबों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त से बाहर निकल चुके युवाओं के जीवन पर आधारित फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दिखाकर भी नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कक्षाओं में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें नशे को ‘ना’ कहने और किसी भी तरह के दबाव को संभालने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।