फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer failure: Power outage in Jalalabad for three hours.

Shahjahanpur News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, जलालाबाद में तीन घंटे बिजली ठप

Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Transformer failure: Power outage in Jalalabad for three hours.
जलालाबाद में ट्रांसफॉर्मर को सही करते कर्मचारी। संवाद
जलालाबाद। नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था गत पांच दिन से बेहद खराब है। लाइन फाॅल्ट और कटौती के नाम पर घंटों बत्ती गुल रहती है। मंगलवार को थाने के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की लीड जलने से तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इस वजह से मोहल्ला खेड़ा, ब्रह्मनान और वर्कजई मोहल्लों के एक हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। लोग शाम सात बजे से नौ बजे के बीच बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से भी परेशान हैं। रात में भी बिजली कई बार आती-जाती है। 24 घंंटों में 12-13 घंटों से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


----------
20 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपाेर्ट
अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह के नेतृत्व में टीम ने कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान जारी रखा। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि रविवार से चल रहे अभियान के तहत अब तक उपभोक्ताओं से करीब तीन लाख रुपये की बकाया वसूली की गई और बिल जमा नहीं करने वाले 67 लोगों के कनेक्शन काट कर बिजली चोरी में 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तिलहर में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल
तिलहर। कुआंडांडा सहित आसपास के कई गांवों में रात के समय जर्जर हो चुकीं पुरानी लाइनों के तार टूटने से बत्ती गुल हो जाती है। समस्या को लेकर हिंदू रक्षा दल के मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने विद्युत निगम कार्यालय जाकर एसडीओ अतुल कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। एसडीओ ने बताया कि बुधवार को टीम के साथ मौके पर जाकर जर्जर तारों को बदलवाने का काम कराएंगे। संवाद
--
72 गांवों के लोग बिजली कटौती से बेहाल
कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से हो रही बिजली कटौती के कारण वहां से जुड़े क्षेत्र के 72 गांवों के लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं।
एक सप्ताह से रात में हो रही कटौती और दिन में आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेज की समस्या से लोग बिजली का उपभोग नहीं कर पा रहे है। लोगों का कहना है कि रात में मात्र तीन-चार घंटे बिजली मिलने से वह छतों पर खुले में सोने के लिए मजबूर हैं।

24 घंटों में मात्र सात-आठ घंटे बिजली मिलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के देवेश मिश्रा, श्रवण पांडेय आदि ने बताया कि बिजली कटौती ओर लो वोल्टेज से सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। रात में दो घंटे बिजली मिलने पर अधिकतर समय जागकर बिताना पड़ता है। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि उपकेंद्र को ऊपर से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उपकेंद्र को बिजली टुकड़ों में मिल रही हैं और उसी हिसाब से गांवों में दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed