{"_id":"6aff355b50283fe6c40f2544","slug":"video-remembered-maharani-lakshmibai-and-indira-gandhi-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महारानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी। छोटेलाल कॉलोनी, सीता रोड स्थित लक्ष्मीबाई प्राइमरी स्कूल में महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
मुख्य वक्ता डॉ. टीएस पाल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था। बचपन में उनका नाम मणिकर्णिका था और प्यार से उन्हें मनु कहा जाता था। बचपन से ही वह साहसी, आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी थीं। उन्होंने घुड़सवारी, तलवारबाजी और युद्ध-कौशल में महारत हासिल की। अंग्रेजों के झांसी पर अधिकार करने के प्रयास का उन्होंने अदम्य साहस के साथ मुकाबला किया। उनका जीवन प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि एवं पूर्व सभासद कुलदीप कुमार वार्ष्णेय ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थीं। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। महापुरुष स्मारक समिति के संयोजक पंडित सुरेश चंद्र शर्मा रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य वसीम खान ने की तथा संचालन डॉ. जयशंकर दुबे ने किया। पूजा रानी, आनंद प्रकाश यादव, डॉ. जितेंद्र वर्मा, अर्पित शर्मा, नीतू रानी, रितु सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।